Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में आर्मी मेले में पहुंचे सेना के जवान, हथियारों की प्रदर्शनी और दिखायेंगे जौहर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में नो योर आर्मी मेले का आयोजन किया गया है। भारतीय सेना के की ओर से पांच और छह अक्टूबर को नो योर आर्मी मेले में अनोखा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना के जवान आज रायपुर पहुंचे हैं। वहीं आर्मी के शौर्य का प्रदर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से इंफ्लुएंसर दिखाएंगे।

नो योर आर्मी मेले में आम जनता को सेना के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा। कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा। पांच अक्टूबर की समय सेना के बैंड्स की ओर से दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जबलपुर और वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी। वहीं इंफ्लुएंसर के माध्यम से सोशल मीडिया में भी देखने को मिलेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के इंफ्लुएंसर से चर्चा करते हुए सैन्य प्रदर्शन मेले को सफल बनाने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने इंफ्लुएंसर से सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर स्कूलों में आर्मी थीम पर क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से आर्मी मेले का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को दिखाए जाएंगे। उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहभागिता निभाएंगे।

 

#Chhattisgarh-Raipur#Army fair#weapons exhibition

Source : Agency

पाठको की राय