Wednesday, October 21st, 2026

इमरान खान की पार्टी को मिट्टी में मिला रही सेना, शिरीन मजारी के बाद शाह महमूद कुरैशी भी छोड़ सकते हैं राजनीति

इस्लामाबाद

 इमरान खान की पार्टी को सेना ने कुचलना शुरू कर दिया है और तमाम बड़े नेता परेशान होकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से इस्तीफा दे रहे हैं। इमरान खान के बेहद करीबियों ने अब उनका साथ छोड़ना शुरू कर दिया है। पहले सेना ने फवाद चौधरी को खामोश किया और उसके बाद इमरान खान के साथ साये की तरह रहने वाली और पीटीआई की पहली पंक्ति की नेता शिरीन मजारी ने पीटीआई से इस्तीफा देकर राजनीति से ही सन्यास का ऐलान कर दिया है।

वहीं, खबर ये भी आ रही है, कि इमरान सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी, जो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में इमरान खान के बाद नंबर दो पर थे, वो भी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। शिरीन मजारी ने राजनीति छोड़ी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और इमरान खान को बड़ा झटका देते हुए शिरीन मजारी और फैयाजुल हसन चौहान ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों के इस्तीफे के बाद इमरान खान की पार्टी की पहली पंक्ति के कई बड़े नाम वाले और अनुभवी नेताओं ने पार्टी छोड़ दिया है।

इन नेताओं को सेना लगातार टॉर्चर कर रही थी और बार बार गिरफ्तार कर रही थी। इमरान खान की पार्टी के नेताओं को घर से उठाकर उनकी भयानक पिटाई की जाती है और बुरी तरह से टॉर्चर किया जाता है, जिसके बाद इन नेताओं के पास इमरान खान से संबंध तोड़ने का शर्त रखा जाता है और सेना से छुटकारा पाने के लिए ये नेता इमरान खान का साथ छोड़ रहे हैं।
 

 

#इमरान खान की पार्टी

Source : Agency

पाठको की राय