Thursday, October 22nd, 2026

अवंतिपुरा में सेना ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर
जम्मू कश्मीर के अवंतिपुरा इलाके में सना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउटर अवंतिपुरा के त्राल इलाके में चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं,जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेरेबंदी शुरू कर दी। इस एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि एनकाउंटर में दो आतंकियों की मौत हुई है। जिसमे एक आतंकी अंसार गजवातुल हिंद का आतंकी सफर मुजफ्फर सोफी उर्फ मौविया है जबकि दूसरा आतंकी लश्कर ए तैयबा का आतंकी उमर तेली उर्फ तल्हा है। दोनों को सुरक्षार्मियों ने त्राल एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों ही आतंकी श्रीनगर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे, इन लोगों ने हाल ही में सरपंच समीर अहमद की श्रीनगर के खानमोह में हत्या की थी।

 

#सेना ने एनकाउंटर

Source : Agency

पाठको की राय