Friday, October 23rd, 2026

चीन सीमा पर बढ़ी सेना की तैनाती: सेना प्रमुख

नई दिल्ली
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने चीन को कड़ा संकेत देते हुए कहा कि सीमा पर किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है. सेना प्रमुख की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बॉर्डर पर बनी वर्तमान स्थितियों के बीच भारत ने भी अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है.

जनरल नरवणे ने कहा, 'पिछले 6 महीने से हालात सामान्य हैं और लगातार बातचीत भी हो रही है. जल्द ही तेरहवें दौर की बातचीत होगी और मामला सुलझ जाएगा. बातचीत से हर मसला सुलझ सकता है. चीन ने सीमा पर भारी डेप्लॉयमेंट किया है. हम भी मॉनिटर कर रहे हैं इसलिए हमने भी वहां उतने सैनिकों की तैतानी की है जितनी चीन ने की है.'


जनरल नरवणे ने कहा, 'फरवरी से जुलाई तक कोई भी सीजफायर वायलेशन नहीं हुआ. पिछले हफ्ते 2 सीजफायर वायलेशन हुए.पाकिस्तान की ओर से पुराने वाली सिचुएशन होती जा रही है हमने हॉटलाइन से पाकिस्तान को बताया है कि यह ठीक नहीं है. इसी के साथ पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करना बंद करने के लिए कहा गया है. आतंकी गतिविधियां बिना पाकिस्तानी मदद के नहीं हो सकते हैं.'सेना प्रमुख ने कहा अफगानिस्तान की सिचुएशन पर भी सेना की लगातार नजर बनी हुई है, लिहाजा फिलहाल इस विषय में कुछ भी कहना मुश्किल है. आपको बता दें कि इससे पहले सेना प्रमुख नरवणे, शुक्रवार को 2 दिन के पूर्वी लद्दाख दौरे पर पहुंचे.

वहां पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लेते हुए कहा, 'चीन सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है. चीन की सेना ने अपनी सीमा में काफी निर्माण कार्य किया है, लेकिन भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है.'  सेना प्रमुख जनरल एम नरवणे ने ये भी कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच सीमा समझौता नहीं हो जाता तक दोनों के बीच सीमा पर छिटपुट घटनाएं होती रहेंगी.

 

Source : Agency

पाठको की राय