Friday, October 23rd, 2026

बार्मी-आर्मी ने विराट कोहली को किया ट्रोल, भारतीय फैन्स ने दिखा दी 'औकात'

नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ट्रोल करने का बार्मी-आर्मी कोई मौका नहीं गंवाता है। विराट को इंटरनेशनल सेंचुरी जड़े हुए 1000 दिन हो चुके हैं और बार्मी आर्मी ने इसको लेकर ट्वीट किया और विराट को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैन्स ने उन्हें 'नानी याद दिला' दी। विराट कोहली कुल 70 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में उनसे आगे बस दो ही बल्लेबाज हैं, एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और दूसरे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग।

तेंदुलकर ने 100 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं, वहीं पोंटिंग के खाते में 71 इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज हैं। बार्मी-आर्मी ने ट्विटर पर लिखा, '1,000 दिन' उनके इस ट्वीट को देखते ही फैन्स समझ गए कि यह विराट कोहली के लिए किया गया ट्वीट है। फिर क्या था, इसके बाद इंडियन क्रिकेट फैन्स ने ठान ली कि वह बार्मी-आर्मी की बैंड बजाएंगे।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 3532 दिन हो गए, इंग्लैंड ने किसी भी फॉर्मेट में इंडिया में इंडिया के खिलाफ सीरीज नहीं जीती। एक फैन ने लिखा, ब्रिटेन क्वीन ने एक भी चैम्पियंस ट्रॉफी नहीं जीती है। एक और फैन ने याद दिलाया कि विराट के खाते में 70 सेंचुरी हैं और महज दो बल्लेबाज उनसे आगे हैं और अगर वह अभी भी रिटायर हो जाते हैं, तो कितने ही बल्लेबाज उनके करीब पहुंच सकते हैं?

 

#Virat Kohli#Indian fans

Source : Agency

पाठको की राय