Tuesday, October 20th, 2026

किराना व्यापारी के घर में शसस्त्र लूटेरों ने बोला धावा

उमर की बहादुरी से लूट का प्रयास विफल
अनूपपुर कोतमा
अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं! नगर में पिछले दो-तीन माहों से लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है! किंतु पुलिस को मामले का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल नहीं कर पा रही।लूट की नई घटना में  26 - 27 नवंबर की दरमियानी रात्रि वार्ड क्रमांक 6 में निवासरत मोहम्मद सफी अहमद किराना व्यापारी के मकान में अज्ञात चार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटने का असफल प्रयास किया है।

घटना के बारे में मोहम्मद शफी के पुत्र मोहम्मद उमर ने बताया कि मेरे पिता शादी विवाह के मामले में घर से बाहर गए हुए थे।घर पर मैं और मेरी पत्नी एवं बहन घर में सो रहे थे तभी रात्रि के लगभग 1:45 पर दो अज्ञात लुटेरे बंदूक मेरे सीने  पर अडा कर पिताजी के कमरे की चाबी मांगने लगे मेरे द्वारा उन्हें चाबी देने के लिए आगे बढ़ा और मौका पाते ही  लुटेरे पर हमला कर दिया और मैं पत्नीऔर बहन को आवाज कर बाहरभगाने के लिए बोला और मैं भी बाहर कीओर भाग कर घटना की सूचनाआस पड़ोस के लोग दी।  पुलिस रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंच गईऔर घटना का मुआयना किया किंतु लुटेरे पीछे के रास्ते घर से भाग चुके थे।

क्या कहते हैं
थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

यह है स्थित
लुटेरो द्वारा घटनास्थल पर पिस्टल एवं जूते भी छोड़कर भाग गए । घटना के बाद नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विदित रहे कि नगर में कई चोरी एवं लूट की वारदात हो चुकी है जिनका खुलासा कर पाने में असफल रही है।

 

#Armed

Source : Agency

पाठको की राय