Wednesday, October 21st, 2026

व्यापारी से दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूटकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश

मेरठ
मेरठ में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। बागपत रोड पर मलियाना फ्लाईओवर के नजदीक इस बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बताया गया कि बदमाशों ने मलियाना फ्लाईओवर के नजदीक एक कार सवार व्यापारी से चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी रविंद्र मेरठ के केसरगंज में थोक विक्रेता व खल-चूरी के व्यापारी चंद्रमोहन सिघल के यहां काम करता है। आज दोपहर 12 बजे रविंद्र बागपत के मलियाना रोड स्थित साबुन गोदाम से एक व्यापारी से चार लाख रुपये लेकर केसरगंज लौट रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियारों के बल पर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। कर्मचारी ने पुलिस और मालिक को लूट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। व्यापारी से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

#Armed miscreants

Source : Agency

पाठको की राय