Tuesday, October 20th, 2026

आर्मंड डुप्लांटिस ने नौवीं बार पोल वॉल्ट में विश्व रिकॉर्ड बनाया

सेंट डेनिस (फ्रांस)
स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखते हुए पोल वॉल्ट में नौवीं बार रिकॉर्ड बनाकर पेरिस ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
एथलेटिक्स में जब दिन की प्रतियोगिताएं समाप्त होने के कगार पर थी तब डुप्लांटिस ने स्टेड डी फ्रांस में 80,000 दर्शकों के सामने 6.025 मीटर की कूद लगाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। ओलंपिक खेलों में उन्होंने पहली बार यह कारनामा किया।

लुइसियाना में जन्मे 24 वर्षीय डुप्लांटिस अपनी मां के मूल देश स्वीडन के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। स्वीडन के राजा और रानी भी डुप्लांटिस की इस उपलब्धि के गवाह बने। लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर और एक सेंटीमीटर के अंतर से नौवीं बार रिकॉर्ड तोड़कर डुप्लांटिस अब इस स्पर्धा के सबसे महान खिलाड़ी सर्गेई बुबका के करीब पहुंच गए हैं।

 

 

#Armand Duplantis

Source : Agency

पाठको की राय