Tuesday, October 20th, 2026

अर्जुन ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर

 


बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अर्जुन कपूर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं. फिलहाल वे अपनी नई कार को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. अर्जुन ने अपने लिए लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है. एक्टर को मुंबई में स्पॉट किया गया जहां वे अपनी नई गाड़ी में राइड लेते दिखें. आपको बता दें इस गाड़ी की कीमत करीब 1 करोड़ है. लैंड रोवर डिफेंडर के साथ अर्जुन की फोटोज वायरल है. पिक्चर में देखा जा सकता है अर्जुन अपनी गाड़ी के आगे पोज देते नजर आ रहे हैं. पिक्चर में एक्टर ने व्हाइट टी-शर्ट ब्लैक जीन्स के साथ व्हाइट शूज पहने हुए हैं, वहीं महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क का भी इस्तेमाल किया है.आपको बता दें अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर खुद को Maserati Levante गाड़ी गिफ्ट की थी. ऐसा लगता है एक्टर अर्जुन कपूर को लग्जरी गाड़ी का काफी शौक है. मालूम हो अब अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह जल्द ही डांस वीडियो सॉन्ग 'दिल है दीवाना' में नजर आने वाले हैं. जिसकी जानकारी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर दी. आपको बता दें ये सॉन्ग 17 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय