Monday, October 19th, 2026

अर्जुन बबूता ने निशानेबाजी विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

चांगवन
 युवा भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक के मुकाबले में अर्जुन ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता लुकास कोजेंस्की को 17-9 से हराया।

पंजाब के 23 साल के अर्जुन 2016 से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले वह रैंकिंग मुकाबले में 661.1 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे थे। यह अर्जुन का सीनियर टीम के साथ पहला स्वर्ण पदक है। उन्होंने अजरबेजान के गबाला में 2016 जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था।

स्पर्धा में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय पार्थ मखीजा 258.1 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। इजराइल के 33 साल के सर्गेई रिक्टर 259.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

 

 

#अर्जुन बबूता

Source : Agency

पाठको की राय