Thursday, October 22nd, 2026

आईपीएल के बाद सीधे एशेज खेलने जायेंगे आर्चर : कोच पॉल फारब्रास

लंदन
 इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल में खेलते हुए ही एशेज की तैयारी करते रहेंगे और आईपीएल के बाद सीधे आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला खेलने जायेंगे। उनके काउंटी क्लब ससेक्स के कोच ने यह जानकारी दी।

ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रास ने कहा कि आर्चर जून में होने वाली एशेज श्रृंखला से पहले लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। पहला एशेज टेस्ट 16 जून से एडबस्टन में शुरू होगा। कोहनी की चोट और कमर के स्ट्रेस फ्रेक्चर से उबरने के बाद आर्चर ने इस साल इंग्लैंड के लिये सात मैच खेले।

फारब्रास ने ‘बीबीसी स्पोर्ट’ से कहा, ‘‘इंग्लैंड टीम की रणनीति यही है कि जोफ्रा आईपीएल में खेलेंगे। अगर सब सही रहा तो वह आईपीएल से सीधे एशेज खेलने जायेंगे।’’ आईपीएल फाइनल 28 मई को खेला जायेगा।

 

 

#जोफ्रा आर्चर आईपीएल

Source : Agency

पाठको की राय