Wednesday, October 21st, 2026

सतना की छात्रा अर्चना कुशवाहा होंगी राष्ट्रपति से सम्मानित

 24 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार मिलेगा

सतना
भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2020_21सत्र के लिए मध्य प्रदेश की एकमात्र छात्रा स्वयंसेवक कु.अर्चना कुशवाहा का चयन किया गया है अर्चना कुशवाहा जिले के छोटे से गांव अमकुई निवासी एक साधारण परिवार के कृषक रामऔतार कुशवाहा की पुत्री हैं, सतना के लिए यह गौरव का विषय है, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक एवं हिंदी साहित्य की छात्रा अर्चना कुशवाहा का चयन उनके द्वारा किए गए शिक्षा के साथ-साथ स्वैच्छिक सामाजिक सरोकार के कार्यों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए किया गया है, अर्चना ने विगत वर्षों में वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर, पर्यावरण जागरूकता एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता कर उत्कृष्ट कार्य किया है।

 

#Archana Kushwaha

Source : Agency

पाठको की राय