Saturday, October 24th, 2026

अररिया: बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौके पर पति-पत्नी की मौत

अररिया
अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक ने रविवार को बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपति पूर्णिया के रहने वाले थे। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच 57 को गैयारी के पास जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और करीब दो घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

जानकारी के अनुसार नूरी नगर पूर्णिया के रहने वाले व नगर निगम पूर्णिया में कार्यरत कर्मी जावेद अनवर उर्फ शकील (40 वर्ष) पूर्णिया सिटी की रहने वाली व पूर्णिया समाहरणालय विकास शाखा में कार्यरत रजनी (35 वर्ष) को लेकर बाइक से सिमराहा थाना क्षेत्र के डोडिया गांव अपनी बहन के घर एक शादी समारोह में शामिल होने रहे थे। इसी दौरान गैयारी के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया और दोनों की मौत हो गयी।

 

 

#Araria

Source : Agency

पाठको की राय