Friday, October 23rd, 2026

12 अप्रैल आओ चलें मतदान केन्द्र की ओर निकली मोटर सायकिल रैली

राजनांदगांव
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन और सीईओ जिला पंचायत एवं अध्यक्ष स्वीप प्लान लोकेश चंद्राकर के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सीएससी संचालकों द्वारा मतदान जागरूकता मोटर साइकिल रैली 12 अप्रैल आओ चलें मतदान केन्द्र की ओर फतेह मैदान खैरागढ़ से निकाली गई। इतवारी बाजार, दाऊ चौरा, बख्शी मार्ग, यूनिवर्सिटी मार्ग, अस्पताल चौक एवं पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मतदान जागरूकता नारें का उद्घोष चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्र व नगर के मतदाताओं से 12 अप्रैल अपने मताधिकार का प्रयोग करें अपील रैली में शामिल संचालकों द्वारा की गई।

संचालकों द्वारा मतदान जागरूकता नारे लगाते हुए नगर में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत नागरिकों को 12 अप्रैल को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। रैली फतेह स्टेडियम से प्रारंभ हुई। नगर भ्रमण उपरांत रैली एसडीएम कार्यालय में समाप्त हुई। रैली के समापन उपरांत कार्यालय प्रांगण में तहसीलदार द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं सीएससी संचालकों को मतदाता शपथ दिलाई गई। रैली में छुईखदान एवं खैरागढ़ तहसील के सीएससी संचालक 150 की संख्या में उपस्थित थे। फतेह मैदान में सीएससी संचालकों ने आकर्षक फार्मेशन बनाकर वोट करने की अपील की। कार्यक्रम में तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू, नायब तहसीलदार खैरागढ़ मनीषा देवांगन, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप खैरागढ़ भगत सिंह ठाकुर, जिला सहायक नोडल अधिकारी स्वीप चुम्मन लाल वर्मा, कमल किशोर मिश्रा, जिला चिप्स कार्यालय से आशीष स्वर्णकार, जिला साक्षरता मिशन से कुलेश्वर चन्द्रवंशी, मनोज चौबे जिला चिप्स कार्यालय के कर्मचारी एवं क्षेत्र के सीएससी संचालक तहसील व अनुविभागीय कार्यालय के कर्मचारी एवं मतदाता शामिल हुए।

 

Source : Agency

पाठको की राय