Tuesday, October 20th, 2026

230 विधानसभा में संयोजकों की नियुक्ति, BJP ने हर विधानसभा से मांगे दो से तीन नाम

भोपाल

बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटने के बाद पार्टी के अधिकतम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना चाहती है। इसीलिए अब चुनाव प्रबंधन के लिए हर विधानसभा में संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो से तीन नामों की सूची जिला अध्यक्षों से मांगी है। फरवरी में सभी 230 विधानसभा में संयोजकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले वोटर के मूड भांपने में जुटी बीजेपी सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर पार्टी में कार्यकर्ताओंं को तवज्जो देने जा रही है। इसीलिए संगठन ने तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में उस समाज, जाति के सक्रिय कार्यकर्ता को विधानसभा क्षेत्र में संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जो वहां सक्रिय हो और लोकप्रिय भी हो। कार्यकर्ता की छवि निगेटिव न हो।

आकांक्षी विधानसभा में पहले से काम कर रहे हैं प्रभारी
बीजेपी ने पिछले चुनाव में हारी हुई 103 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति दीपावली के पहले कर दी थी और उन्हें टेÑनिंग देकर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा था। उन्हें यह दायित्व सौंपे गए थे कि पार्टी को लेकर लोगों की सोच और प्रतिपक्षी दल के नेताओं की विधानसभा क्षेत्र में स्थिति के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इसके बाद संगठन ने इन्हें दो बार तलब कर बैठक भी की है और इनके सुझावों के आधार पर स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जा रहे हैं।

 

#बीजेपी चुनावी तैयारी

Source : Agency

पाठको की राय