झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बनाने के लिए लगाएं एलोवेरा
झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे बनाएं? ये सवाल अक्सर उन लोगों का होता है जो कि रूखे और बेजान बालों से परेशान होते हैं। दरअसल, ये सीधे हाइड्रेशन और बालों में मॉइश्चराइजेशन की कमी की वजह से हो सकता है। ऐसे में इन ड्राई बालों के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि इन दोनों ही कमियों को दूर करके, बालों को सिल्की बनाने में मदद कर सकता है।
झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, एलोवेरा में कई प्रकार के गुण होते हैं। जैसे कि इसका सबसे पहला गुण ये है कि ये नमी युक्त है और इसका जेल बालों को हाइड्रेशन देने का काम कर सकता है। इसके अलावा एलोवेरा में एंजाइम होते हैं जो फैट को तोड़ते हैं और इसे बालों को मॉइस्चराइज करता है।
बालों को सिल्की बनाने के लिए ऐसे लगाएं एलोवेरा
बालों को सिल्की बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल को सीधे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इसे अपने हाथों से अपने स्कैल्प, बालों और सिरों पर लगाएं। नमी को सील करने में मदद करने के लिए, अरंडी के तेल की कुछ बूंदों को एलोवेरा में मिला कर स्कैल्प और बालों की मालिश करें। लगभग 30 मिनट के लिए एलोवेरा को लगा रहने दें और फिर धो लें।
बालों के लिए एलोवेरा के फायदे
बालों के लिए एलोवेरा के फायदे कई हैं। दरअसल, ये बालों को मजबूत करता है। एलोवेरा में कई सक्रिय तत्व और खनिज होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड और अमीनो एसिड होते हैं और यह विटामिन ए, बी12, सी और ई से भरपूर होता है। ये तमाम चीजें बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इसे हेल्दी रखने में भी मददगार है।
इतना ही नहीं, ये बालों के रोम को भी बढ़ावा देता है और इसे हेल्दी बनाने में मदद करता है। साथ ही ये स्कैल्प इंफेक्शन को बढ़ाने में मददगार है और बालों में जान लाता है, जिससे बालों में चमक आती है।

पाठको की राय