Saturday, October 24th, 2026

आरटीई के तहत 1 सितंबर से एडमिशन के लिए भरे जाएंगे अब आवेदन

भोपाल
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष 2020-21 में निजी स्कूलों में एडमिशन नहीं हुए थे। अब जो बच्चे आयु अनुरूप सत्र 2020-21 के लिए पात्रता रखते थे उन्हें नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सत्र 2020-21 की नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया एक से 11 सितंबर तक चलेगी। 16 सितंबर को लॉटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। आवेदक की आयु की गणना 16 जून 2020 की स्थिति से होगी।

सत्र 2020-21 के लिए आवेदन करने की स्थिति में पिछले साल के विद्यार्थियों को इस बार काल्पनिक प्रवेश मिलेगा यानी प्रवेशित विद्यार्थी वास्तविक रूप से सत्र 2021-22 में प्रवेश कर अगली कक्षा में पढ़ेगा।

 

#Applications

Source : Agency

पाठको की राय