Sunday, October 25th, 2026

परिसीमित सीधी भर्ती के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु की पात्र आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के आवेदन होंगे स्वीकार

रायपुर

पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में परिसीमित सीधी भर्ती अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु की पात्र कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के आवेदन अब स्वीकार किये जाएंगें। इससे 62 वर्ष से कम उम्र की सभी पात्र कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परिसीमित सीधी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर कीे वेबसाइट पर आवेदन भरने की सुविधा पुन: उपलब्ध करायी जा रही है। उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा रिट याचिका की सुनवाई में 26 और 27 जुलाई 2023 को पारित अंतरिम आदेश के परिपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को यह सुविधा प्रदान की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय