Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित

रायपुर
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं का उद्योग ,सेवा एवं व्यवसाय का कार्य करने के इच्छुक युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने हेतु कार्यदल समिति की बैठक भी शीघ्र आयोजित की जाएगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। योजना के संबंध में आवेदन पत्र जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के कार्यालय से किसी भी कार्यालयीन दिवस में प्राप्त और जमा किया जा सकता है। यह योजना पूर्णता नि:शुल्क है। विभाग द्वारा आवेदकों को योजना संबंधी पूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आवेदकों से बिचैलियों और ठगो से सावधान रहने की अपील भी की गई है।

 

#Employment Scheme

Source : Agency

पाठको की राय