Sunday, October 25th, 2026

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

रायपुर
भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऐसे बालक-बालिका जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना एक जुलाई 2020 से 30 सितम्बर 2021 के मध्य किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। रायपुर जिले के बच्चे 15 अगस्त तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बच्चे की उम्र घटना दिनांक को 6 वर्ष से 18 वर्ष तक होनी चाहिए। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ता बच्चे को पदक, नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय की वेबसाईट आईसीसीडब्ल्यू डॉट सीओ डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।

 

#Applications

Source : Agency

पाठको की राय