Monday, October 26th, 2026

सामान्य भविष्य निधि खाता आवंटन और सुधार के लिये आवेदन आमंत्रित

भोपाल

प्रधान महालेखाकार कार्यालय-लेखा एवं हकदारी ग्वालियर ने एक जनवरी 2005 से पूर्व के ऐसे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से आवेदन करने का आग्रह किया है, जिनको सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक आवंटित नहीं किया गया है।

ऐसे अधिकारी-कर्मचारी खाता क्रमांक आवंटित करने और खाते में सुधार संबंधी आवेदन पत्र अपने विभाग से सत्यापित करा कर संपूर्ण विवरण सहित कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 8827409410 पर भेज सकते हैं।

शासकीय अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अपने सामान्य भविष्य निधि से संबंधित विवरण कार्यालय की वेबसाइट https://www.smswebservicemadhyapradesh2.cag.gov.in पर लॉगिन रजिस्टर कर प्राप्त किया जा सकता हैं।

 

 

#General Provident Fund

Source : Agency

पाठको की राय