Monday, October 26th, 2026

महाविद्यालय में सीएलसी चौथे चरण के लिए आवेदन 30 जुलाई तक होंगे जमा

भोपाल

प्रदेश के महाविद्यालयों में सीएलसी के चौथे चरण के लिए विद्यार्थी 19 से 30 जुलाई तक एक से अधिक महाविद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ कोई भी दस्तावेज संलग्न करना नहीं होंगे। आयुक्त उच्च शिक्षा दीपक सिंह ने बताया कि आवेदक विद्यार्थियों को सीएलसी चौथे चरण के लिए आवेदन का प्रारूप उच्च शिक्षा विभाग के 'नवीन निर्देश' एवं एमपी ऑनलाइन के epravesh.mponline.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध होगा। साथ ही सीएलसी की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नवीन आवेदकों को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकृत आवेदकों के लिए ऑनलाइन सत्यापन, त्रुटि सुधार आदि की सुविधा पोर्टल पर 19 से 30 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

आयुक्त सिंह ने बताया कि समस्त महाविद्यालय एक अगस्त को मेरिट लिस्ट तैयार कर महाविद्यालय की लॉगइन आईडी पर अपलोड तथा नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए लिंक भी इनिशिएट करेंगे। आवेदक विद्यार्थी 1 से 5 अगस्त तक शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने सभी महाविद्यालयों को निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकृत विद्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के लिए 19 जून से 5 अगस्त तक यह प्रक्रिया संचालित की जायेगी।

 

 

#सीएलसी चौथे चरण

Source : Agency

पाठको की राय