Thursday, October 22nd, 2026

मतदाता बनने पोर्टल पर करना होगा आवेदन

भारत निर्वाचन आयोग ने लॉन्च किया नया पोर्टल

भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों के लिए नया https://voters.eci.gov.in पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर नागरिक आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। साथ ही जो मतदाता पहले से वोटर हैं और उन्हें वोटर आईडी कार्ड में कोई संशोधन कराना है तो वे भी इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आकर्षक फीचर्स वाला यह पोर्टल अत्यधिक सुविधाजनक भी है।

 

 

#मतदाता

Source : Agency

पाठको की राय