Thursday, October 22nd, 2026

भूतपूर्व सैनिकों के मेघावी पुत्र एवं पुत्रियाँ के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 20 तक

रायपुर
समामेलित विशेष निधि से शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए  दी जाने वाली छात्रवृत्ति हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2021 है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, रायपुर ने बताया कि सभी भूतपूर्व सैनिकों के मेघावी पुत्र एवं पुत्रियाँ जो कक्षा छठवी से बारहवी तक 71 प्रतिशत से अधिक तथा स्नातक की डिग्री करने वाले बच्चे जो 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है, वे छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

जिन भूतपूर्व सैनिकों का पंजीयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर में हुआ है वे अपने बच्चों को छात्रवृत्ति दिये जाने हेतु आवेदन पत्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष क्रमांक 0771-2237449 एवं मोबाइल- 8556999340 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ सेवा पुस्तिका, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र, विद्यार्थी की अंकसूची, प्राचार्य से सत्यापित किया हुआ प्रगति पत्रक, बैंक खाता का विवरण और आई एफ एस सी कोड सहित पास बुक की छायाप्रति संलग्न किया जाना आवश्यक है।

 

#Application

Source : Agency

पाठको की राय