Apple आज लॉन्च करेगा AirPods 3
Apple ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो जल्द ही हाई-रेजॉल्यूशन लॉसलेस ऑडियो अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस में फ्री में देने वाला है. यह सर्विस अगले महीने यानि जून से शुरू होने वाली है. हालांकि अब यह खबर भी एक रिपोर्ट में आई है कि ऐपल के सबसे महंगे हेडफोन AirPods Pro, AirPods Max के यूजर्स इस हायर ऑडियो क्वालिटी का लुत्फ ऐपल म्यूजिक में नहीं ले सकेंगे. T3 के अनुसार ऐपल ने यह कंफर्म किया है कि जिन डिवाइस में हाई रेजोल्यूशन ऑडियो सुनने के लिए अनुरूप नहीं होंगे उनमें AirPods Pro, AirPods Max भी शामिल है.
Apple ने यह भी कहा कि उसके 59,990 रुपये के नॉइस कैंसलेशन वाले हेडफोन्स भी ऐपल के लॉसलेस म्यूजिक(Lossless Music) फाइल के प्लेबैक को सपोर्ट नहीं करेंगे. एक ईमेल में ऐपल के एक प्रवक्ता ने द वर्ज को बताया, किसी AirPods के किसी भी मॉडल में लॉसलेस ऑडियो सपोर्ट नहीं करेगा. AirPods Max वायर लिसनिंग मोड एनालॉग आउटपुट सोर्स को सपोर्ट करता है.
AirPods Max वर्तमान में वायर्ड मोड में डिजिटल ऑडियो मोड को सपोर्ट नहीं करता है. रिपोर्ट बताती है कि AirPods Pro और AirPods Max में ब्लूट्रूथ AAC कोड का बेनिफिट मिलता है जो कि ब्लूटूथ AAC कोड का बेनिफिट नहीं ले सकता जब वो iPhone से कनेक्ट हो.जिसका मतलब यह है कि ये डिवाइस पूरी तरह से लॉसलेस म्यूजिक का फायदा नहीं उठा सकती.
Apple के नए AirPods को लेकर लंबे समय से अफवाह चल रही है, लेकिन अब Apple आखिरकार अपने नेक्स्ट जनरेशन Apple AirPods 3 को 18 मई को होने जा रहे एक इवेंट में लॉन्च करने जा रहा है. यह जानकारी यूट्यूबर ल्यूके मियानी की ओर से आ रही है जिन्होंने Apple Track में यह जानकारी एक्सक्लूसिव शेयर की है. अपनी रिपोर्ट में उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी इस दौरान म्यूजिक स्ट्रिमिंग ऐप के Apple Music HiFi म्यूजिक टियर से भी पर्दा उठाएगी जो कि एंड्रायड और आईओएस के लिए होगा. जानकारी के अनुसार यह नया स्ट्रीमिंग प्लान ज्यादा एडवांस ऑडियो फॉर्मेट डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो होगा जो लिसनिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा. ऐपल म्यूजिक अपने प्रतिद्वदी स्पॉटिफाय को ध्यान में रख रहा है जिसने पहले ही म्यूजिक को हायर फॉरमेट 360 बिट रेट के साथ अपने प्रिमियम प्लान में ऑफर कर रखा है.

पाठको की राय