Monday, October 19th, 2026

  एप्पल अपना आईफोन फोल्ड को 2025 तक लॉन्च कर सकता है

सैन फ्रांसिस्को
 एप्पल कथित तौर पर 2025 तक अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन फोल्ड' लॉन्च करेगा, जिसमें फ्लेक्सिबल ओएलईडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। एप्पलइंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक दिग्गल फोल्डिंग आईफोन डिजाइन पर सालों से काम कर रहा है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि स्मार्टफोन किस रूप में हो सकता है, इसे बनाने के लिए आवश्यक तकनीक अभी भी विकसित की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल सितंबर में एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने कहा था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन 2024 तक नहीं आएगा।

पिछले महीने, यह बताया गया था कि मौजूदा फोल्डिंग फोन का भारी डिजाइन आईफोन निर्माता के डिजाइन दर्शन के अनुरूप नहीं है।

अक्टूबर में, उद्योग विश्लेषक फर्म सीसीएस इनसाइट ने अनुमान लगाया था कि प्रौद्योगिकी दिग्गज जल्द ही फोल्डेबल तकनीक के साथ प्रयोग करना शुरू कर देगी।

 

#iPhone Fold

Source : Agency

पाठको की राय