Friday, October 23rd, 2026

कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन करते हुए उमंग-उत्साह से दशहरा पर्व मनाने की अपील

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दशहरा महोत्सव के मद्देनज़र नरेला क्षेत्र के छोला दशहरा मैदान और करोंद हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न दशहरा मैदानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि दशहरा महोत्सव की सभी तैयारियाँ हो गई हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी स्थानों पर समय से सुव्यवस्थित आयोजन हो।  

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के पर्व को हर्ष और उत्साहपूर्वक मनाने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना होगा, जिससे सभी कोरोना से सुरक्षित रह सकें।

मंत्री सारंग ने दशहरा उत्सव की अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू एवं सुव्यवस्थित कर कार्यक्रम कराने के संबंधितों को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

#दशहरा पर्व मनाने की अपील

Source : Agency

पाठको की राय