Tuesday, October 20th, 2026

'साथ निभाना साथिया' की बा अपर्णा काणेकर नहीं रहीं

टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। टीवी के फेमस शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का निधन हो गया है। अपर्णा ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन से 'साथ निभाना साथिया'  शो की पूरी कास्ट और उनके फैंस काफी दुखी हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि अपर्णा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। फैंस भी नम आंखों से अपर्णा काणेकर को याद कर रहे हैं।

जानकी बा मोदी के निधन से सदमे में इंडस्ट्री
अपर्णा काणेकर लंबे समय से एक्टिंग से जुड़ी हैं। उन्होंने टीवी के हिट शो 'साथ निभाना साथिया' में जानकी बा मोदी की भूमिका निभाई थी। इस रोल से अपर्णा को घर-घर खास पहचान तो मिली ही साथी उन्होंने दर्शकों के दिल में अपने लिए जगह भी बनाई। अपर्णा अपनी पूरी कास्ट की फेवरेट थीं। उनके निधन के बाद से शो की पूरी टीम सदमे में हैं। शो की एक्ट्रेस लवली ससान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपर्णा काणेकर के निधन की जानकारी दी है। 

अपर्णा काणेकर को याद कर इमोशनल हुईं लवली ससान
लवली ससान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपर्णा काणेकर संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मेरा दिल आज बहुत भारी हो रहा है, क्योंकि मुझे पता चला है कि मेरी बहुत खास इंसान और एक सच्ची योद्धा का निधन हो गया है। बा आप बहुत खूबसूरत और मजबूत व्यक्तियों में से एक थीं, जिन्हें मैं अंदर और बाहर से जानती हूं। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि हमें सेट पर साथ में वक्त गुजारने और कनेक्शन बनाने का मौका मिला। मेरी प्यारी बा को शांति मिले. आप हमेशा याद आएंगी। आपकी लीगेसी हमेशा जिंदा रहेगी।' लवली के अलावा कई अन्य स्टार्स ने भी अपर्णा को नम आंखों से श्रद्धांजलि  दी है।

जानकी बा बन जीता था दिल
आपको बता दें कि साल 2011 में अपर्णा ने ज्योत्सना कार्येकर को शो से रिप्लेस किया था। अपर्णा से पहले ज्योत्सना जानकी बा मोदी के रोल में नजर आईं थीं। अपर्णा ने शो में  5 साल तक इस रोल को प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला था।

 

#The family of 'Saath Nibhana

Source : Agency

पाठको की राय