Tuesday, October 20th, 2026

अनुष्का शर्मा ने लंबे समय बाद की काम पर वापसी

अनुष्का शर्मा कुछ दिनों पहले ही लंदन से मुंबई वापस आई हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने अपने प्रफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए शूटिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है। शूटिंग सेट से अनुष्का की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह काफी फ्रेश और मां बनने के बावजूद अपने स्लिम ट्रिम अंदाज में नजर आ रही हैं। अगर कुछ बदला नजर आ रहा है, तो वह है अनुष्का की हेयरस्टाइल। उन्होंने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं। स्टाइलिश मां का यह नया लुक उनपर काफी सूट हो रहा है। तीन महीने लंदन में गुजारने के बाद अनुष्का बेटी वामिका के साथ इंडिया लौटी हैं। बता दें कि अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह एड का काम कर रही हैं। बता दें कि इसी साल जनवरी में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय