Tuesday, October 20th, 2026

अनुष्का शर्मा ने बादशाह के वायरल गाने पर किसा डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने वायरल जुगनू चैलेंज पर डांस किया और अपना वीडियो शेयर किया है। रैपर बादशाह के इस पॉप्युलर गाने पर अनुष्का वन शोल्डर ड्रेस में शानदार डांस मूव्स करते दिखाई दे रही हैं और उनके पीछे दुबई का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। बता दें कि अनुष्का इस वक्त दुबई में हसबैंड क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप की वजह से वहां रह रहे हैं। हसबैंड को जॉइन करने से पहले अनुष्का शर्मा ने मुंबई में अपनी शूटिंग खत्म की है। वहां जाने के बाद अनुष्का क्वारैंटाइन रहीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने होटेल रूम की झलक दिखाई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय