Tuesday, October 20th, 2026

अनुष्का ने पोस्टपार्टम हेयरफॉल के बाद फ्लॉन्ट किया नया हेयरकट

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इनदिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में हैं. हाल ही में वे मां बनी हैं और अपनी लाइफ के इस नए फेज को एंजॉय कर रही हैं. मगर एक महिला के लिए ये समय जहां कई सारी खुशियां लेकर आता है तो साथ ही कष्ट से भरा हुआ भी होता है. पोस्ट प्रेग्नेंसी फेज में प्रेंग्नेंसी के कुछ साइड एफेक्ट्स आम होते हैं.

इस दौरान वजन बढ़ना, बालों का झड़ना और अवसाद जैसी समस्याएं होती हैं. अनुष्का शर्मा को भी पोस्टपार्टम हेयर फॉल का सामना करना पड़ रहा है. इस क्रम में एक्ट्रेस ने अपना नया हेयरकट करा लिया है और काफी बेहतर फील कर रही हैं.

अनुष्का ने फ्लॉन्ट किया नया हेयरकट

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस अपना न्यू हेयरकट फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. अनुष्का शर्मा इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट और येलो कलर के जैकेट में हैं. एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले रखे हैं और वे न्यू हेयर कट में काफी क्यूट नजर आ रही हैं.  अनुष्का को दरअसल इस मुश्किल वक्त में नए हेरयड्रेसर से एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मिलाया है. अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में इस बात के लिए सोनम का शुक्रिया अदा भी किया है.

 

अनुष्का ने सोनम को कहा शुक्रिया

अनुष्का ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- बेबी के होने के बाद जब आपके बाल झड़ने लग जाएं तो आपको एक नया हेयरकट कराने की प्रेरणा मिलती है. इसके लिए मैं @georgenorthwood की शुक्रगुजार हूं, आप शानदार हैं. साथ ही @sonamkapoor का भी शुक्रिया जिन्होंने मुझे इनसे मिलाया. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पहली संतान वामिका के रूप में हुई. वामिका बहुत क्यूट हैं और अनुष्का उनके साथ की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.

 

#अनुष्का ने पोस्टपार्टम

Source : Agency

पाठको की राय