Tuesday, October 20th, 2026

अनुषा दांडेकर ने शेयर की बिना ब्रा तस्वीर

मुंबई
अनुषा दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उनकी एक तस्वीर पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन अनुषा ने भी ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

दरअसल अनुषा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर कई सारे कमेंट्स आए। कई लोगों ने अनुषा की ये तस्वीर खूब पसंद की तो वहीं कई ऐसे भी लोग रहे जिन्होंने अनुषा को ट्रोल किया। ऐसे ही एक महिला यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें इनरवियर दिलाने की बात कही। जिसपर अनुषा ने भी यूजर को करारा जवाब दिया।

अनुषा दांडेकर ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आप मुझे लॉक करना चाहते हैं तो मुझे इन चीजों के साथ कमरे में बंद होने दें जो मुझे बेहद पसंद हैं।' अनुषा ने इस तस्वीर में सिर्फ एक जैकेट पहनी हुई थी। जिसे देख एक महिला यूजर ने कमें किया, 'मेरे पास कुछ एक्स्ट्रा ब्रा हैं, अपना पता बताएं, मैं आपके पास भेज दूंगी'।

इस कमेंट को पढ़कर अनुषा खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाईं। अनुषा ने कमेंट पर रिप्लाय करते हुए लिखा, 'आप उन्हें अपने ही पास रखे, मैं बिना उनके खुश हूं। थैंक्यू'। हालांकि कई यूजर्स ने अनुषा की इस तस्वीर की तारीफ भी की। बता दें अनुषा आए दिन अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।

 

#अनुषा दांडेकर

Source : Agency

पाठको की राय