Sunday, October 25th, 2026

गणेश पंडाल में असमाजिक तत्वों का हंगामा, पूजा सामग्री फेंकी, दी जान से मारने की धमकी

जांजगीर-चांपा

जिले के कुरदा गांव में असामाजिक तत्वों ने गणेश पंडाल में जमकर उपद्रव किया . नशे में धुत युवकों ने पंडाल पहुंचकर अंदर रखे पूजा सामग्री और साउंड सिस्टम को बाहर फेंक दिया. इसका विरोध करने पर समिति के सदस्यों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि उन्होंने समिति सदस्य राजू महंत से पैसे और गाड़ी लूटने की भी कोशिश की.

घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची चांपा पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. मामले में दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

 

Source : Agency

पाठको की राय