उज्जैन में लगे देश विरोधी नारेबाजी,तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं- शिवराज
उज्जैन
उज्जैन में देश विरोधी नारे लगे हैं। लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की है। इसके बाद 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं, चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बताया जा रहा कि मुहर्रम के लिए जमा भीड़ ने नारेबाजी की है। उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना उज्जैन के गीता कॉलोनी की है।
मुहर्रम की तजिया उठाने के दौरान भीड़ ने देश विरोधी नारे लगाए थे। घटना की सूचना मिलते ही भीड़ मौके से तितर-बितर हो गई। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे खारा कुआं पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। चार पर नामजद मुकदमा दर्ज है। युवकों से पूछताछ के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई होगी।
वहीं, घटना पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी बयान आया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घटना पर हमने कठोर कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम तालिबानी मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि 15 अगस्त के दिन एमपी के इंदौर में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। इसके बाद दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पथराव में दो लोगों को चोट भी लगी थी।
#Anti-national sloganeering in Ujjain#Taliban mentality is not tolerated- Shivraj

पाठको की राय