Sunday, October 25th, 2026

जनजातीय जीवनशैली पर आधारित मानवशास्त्री अध्ययनों का विमोचन

रायपुर
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार की गई जनजातीय जीवन शैली पर आधारित मानवशास्त्री अध्ययन से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया।

आदिम जाति अनुसंसान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार की गई इस बुकलेट में राज्य की गदवा, मुण्डा, बैगा, कमार एवं भुजिया जनजातियों के जीवन पर आधारित मानवशास्त्री अध्ययन का विस्तृत विवरण है।  इस पुस्तिका में जनजातीय जीवनशैली की भौतिक संस्कृति में उनके परिधान, श्रृंगार, वेशभूषा, घरेलू-कृषि व मत्स्याखेट के उपकरण, कृषि, वनोपज, व्यवसाय आधारित आर्थिक जीवन, आवास स्वरूप, आवास की बनावट, ग्राम की बसाहट, धार्मिक जीवन से संबंधित देवी देवता, पूर्वज देव, ग्राम देव पर आधारित कर्मकाण्ड, जन्म, विवाह तथा मृत्यु से जुड़े संस्कार, गोत्र टोटम, वंश एवं परिवार आधारित सामाजिक संरचना, राजनैतिक जीवन, विभिन्न तीज त्यौहार, प्रचलित लोक परंपराएं और मान्यताएं एवं विश्वास जैसे विशिष्ट सांस्कृतिक पहलुओं का बेहतर ढंग से वर्णन किया गया है।

 

#lifestyle released

Source : Agency

पाठको की राय