Saturday, October 24th, 2026

फीफा विश्वकप फुटबाल में होस्ट करते दिखेगी राजनांदगांव की अंशु

रायपुर
कतार में होने वाले फीफा विश्वकप फुटबाल मैच के दौरान राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की अंशु जैन होस्ट करते हुए नजर आएंगी। अंशु जैन विगत अनेक वर्षों से कतार में रेडियो मिर्ची के आरजे के रुप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। फीफा विश्वकप फुटबाल को होस्ट करने के लिए अनेक प्रतिभागी इस दौर में शामिल हुए थे, लेकिन अंशु जैन ने इन सबको पीछे छोड़ते हुए यह दायित्व हासिल कर लिया।

उल्लेखनीय है कि अंशु जैन राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज में हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे चंद्रकुमार जैन की पुत्री है और वे अनेक वर्षों से कतार के रेडियो मिर्ची में आरजे के रुप में अपनी सेवाएं दे रही है। यह गौरव हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली होस्ट है जो रेडियो के बाद फुटबाल के मैदान पर फीफा को होस्ट करते हुए दिखाई देंगी। अंशु ने अनेक कार्यक्रमों को होस्ट किया है और उनके इसी अनुभव व प्रदर्शन के आधार पर फीफा ने उनका चयन किया।

 

#Rajnandgaon

Source : Agency

पाठको की राय