Saturday, October 24th, 2026

अमृतसर में बीएसएफ ने एक और पाक ड्रोन को किया ढेर

पंजाब
 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने जानकारी दी है कि शनिवार को उन्होंने पाकिस्तान के एक ड्रोन को पंजाब के अमृतसर में मार गिराया है, साथ ही इसमे से एक बैक को सीज किया है, जिसमे संदिग्ध ड्रग्स है। बीएसएफ ने कहा कि पिछले दो दिनों में हमने चौथा ड्रोन मार गिराया है। बीएसएफ ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि पाकिस्तान के एक ड्रोन ने भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन किया, जिसे अलर्ट बीएसएफ ट्रूप ने इंटरसेप्ट किया । सर्च के दौरान ड्रोन और एक संदिग्ध नारकोटिक्स बैग को बरामद किया गया है।

 चौथे ड्रोन ने भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन शनिवार की रात को किया था, जिसे गोली मारकर गिरा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इन ड्रोन को अलग-अलग जगहों पर मार गिराया गया है। तीन ड्रोन को बीएसएफ ने शुक्रवार की रात को मार गिराया था और चौथे ड्रोन को शनिवार की रात को मार गिराया गया है। पहला ड्रोन काले रंग का क्वॉडकॉप्टर डीजेआई मैट्रिक 300 आरटीके था। इसे अमृतसर जिले के उधार धारीवाला गांव में मार गिराया गया। शुक्रवार रात 9 बजे बीएसएफ ने इसे मार गिराया था।

 

#पाक ड्रोन

Source : Agency

पाठको की राय