Friday, October 23rd, 2026

पुणे में एक और दर्दनाक हादसा, उजानी बांध में नाव पलटी, 6 लोग लापता

पुणे
 महाराष्ट्र पुणे जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये इंदापुर तहसील के नजदीक कलाशी गांव में हुआ। जहांउजानी बांध में एक नाव पलट गई। जिस समय ये हादसा हुआ नाव में 6 लोग सवार थे। नाव में सवार सभी लोग लापता बताए जा रहा है। ग्रामीण ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय