Saturday, October 24th, 2026

कोरोना के खिलाफ जंग में एक और छलांग, DCGI की नोजल वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी

नई दिल्ली
भारत बायोटेक की नाक के रास्ते दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस बात की जानकारी दी। यह भारत की पहली नोजल वैक्सीन होगी। माना जा रहा है कि इससे भारत में कोरोना के खिलाफ जंग को एक नई मजबूती मिलेगी। बता दें कि भारत ने अभी तक 100 करोड़ कोविड टीकाकरण करके एक रिकॉर्ड कायम किया है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसको लेकर ट्वीट में लिखा है कि कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है। भारत बायोटे की नाक के रास्ते दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन को डीसीजीआई की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने लिखा कि इसके बाद यह दवा भारत में 18 साल से ज्यादा के लोगों को इमरजेंसी की हालत में दी जा सकेगी।

 

#Another leap

Source : Agency

पाठको की राय