Thursday, October 22nd, 2026

IIT Madras के एक और छात्र ने की आत्महत्या, एक महीने के भीतर दूसरी घटना

चेन्नई
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के एक और छात्र ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। इस छात्र की पहचान पुष्पक के तौर पर हुई। ये आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और वो यहां बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके सहपाठियों ने दावा किया कि छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर चिंतित था।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्र को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अपने शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने में शायद समस्या हो रही थी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

बीते महीने भी एक छात्र ने लगाई थी फांसी
इससे पहले पिछले महीने भी इसी संस्थान में एक छात्र ने आत्महत्या किया था। बीते महीने आइआइटी मद्रास में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की थी। पुलिस के अनुसार, बीते महीने फांसी लगाने से जिस छात्र की मौत हुई वो महाराष्ट्र का रहने वाला था। उसकी पहचान 27 साल के स्टीफन सनी के तौर पर हुई थी। 
आइआइटी मद्रास ने एक बयान में कहा, 'बड़ी दुख के साथ बताया जा रहा है कि IIT मद्रास 14 मार्च, 2023 को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के तीसरे वर्ष के बीटेक छात्र के असामयिक निधन की सूचना देता है।'

 

#IIT Madras

Source : Agency

पाठको की राय