Thursday, October 22nd, 2026

डेंगू से एक और मौत, पूर्वी सिंहभूम जिले में हालत बेकाबू

रांची/ दुमका.

झारखंड के दुमका जिले में डेंगू से मंगलवार रात एक मरीज की मौत हो गई है। वह दुमका के अस्पताल में ही इलाजरत था। इसके साथ ही राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू से अब तक 6 लोग जान गंवा चुके हैं। गिरिडीह में मंगलवार को डेंगू के 34 मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 3, रांची में 24 मरीजों की पहचान हुई है। धनबाद में 2, साहिबगंज में 9 और सिमडेगा में डेंगू के 1 मरीज मिला है। मंगलवार को राज्य भर में डेंगू के 73 मरीज मिले। राज्य भर में चिकनगुनिया के 233 संदिग्ध मरीज मिले है, हालांकि जांच के बाद एक भी मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हुई है।

डेंगू के कुल 1882 मरीज
राज्य में अब तक डेंगू के 1882 मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 1089, साहिबगंज में 209, सरायकेला में 120, रांची में 100, धनबाद में 50, हजारीबाग में 48 और दुमका में 73 मरीज मिले हैं। चिकनगुनिया के अब तक 269 मरीज मिले हैं। रांची में 189, पूर्वी सिंहभूम में 56, देवघर में 10, गोड्डा में 9 और लोहरदगा में 5 मिले हैं।

 

#Another death

Source : Agency

पाठको की राय