Wednesday, October 21st, 2026

कांग्रेस को एक और झटका, शिवराज पाटिल की बहू अर्चना आज BJP में होंगी शामिल

मुंबई.

लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल आज भाजपा में शामिल होंगी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल भी भाजपा की ओर चल पड़ी हैं। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में आज भाजपा में शामिल होंगी। मराठवाड़ा में कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, नांदेड़, लातूर और धराशिव के राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे। पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल यूपीए शासन में कांग्रेस की किचन कैबिनेट के अहम सदस्य रहे हैं।

 

#Shivraj Patil

Source : Agency

पाठको की राय