Wednesday, October 21st, 2026

उप लोक सेवा केन्द्र के रूप में ग्राम पंचायत बिहरा क्र.1 को मिली एक और बड़ी सौगात

सतना
 नवनिर्वाचित सरपंच रवि प्रताप सिंह जी  विकास के कार्यों की धुआधार बल्लेबाजी करते हुए एक और बड़ी सौगात बिहरा के नाम किए।जी हा ठीक सुना आपने , अब बिहरा में उप लोक सेवा केन्द्र की बड़ी सौगात प्राप्त हो चुकी है जो की एक नई,अद्वितीय और ऐतिहासिक सौगात है।आज  बिहरा के नए सरपंच रवि प्रताप सिंह जी के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में आदरणीय सरपंच महोदय रवि प्रताप सिंह जी, उप सरपंच महोदया ममता_रणजीत सिंह ,भाजपा कोटर मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, सभी सम्मानित पंच गण, बिहरा हल्का के पटवारी साहब श्रीमान अमर सिंह जी , श्री जगदम्बा पांडेय जी, कमलेंद्र सिंह जी उत्तम प्रकाश पांडेय_ लोकसेवा प्रबंधक ,ऋतुराज मिश्रा _संचालक , पीके मिश्रा, कमल शर्मा, गुड्डा सिंह,पिंटू सिंह, गोकुल सोनी, खुशबू तिवारी, हेमा वर्मा, संदीप सिंह, वीरेंद्र सेन, उमाकांत विश्वकर्मा , वीरेंद्र सिंह राजपूत, दिलीप विश्वकर्मा,युवा समाज सेवी कमलाकर सिंह,  साथ ही ग्राम पंचायत बिहरा की सम्मानित जनता जनार्दन भी उपस्थित हुए।

अब कही और भटकने की जरूरत नही है हर प्रकार के कार्य जिनको पूरा करने के लिए कोटर जाना पड़ता था अब बिहरा में ही पूर्ण होंगे। अभी और विकास के कार्यों की धारा निरंतर ही बहती रहेगी और स्वर्णिम बिहरा पंचायत का सपना सरपंच रवि प्रताप सिंह  के द्वारा पूरा होगा , लगातार कार्य जारी है।

 

#Another

Source : Agency

पाठको की राय