Wednesday, October 21st, 2026

उप लोक सेवा केन्द्र के रूप में ग्राम पंचायत बिहरा क्र.1 को मिली एक और बड़ी सौगात

बिहरा
अभी अभी नवनिर्वाचित सरपंच रवि प्रताप सिंह जी  विकास के कार्यों की धुआधार बल्लेबाजी करते हुए एक और बड़ी सौगात बिहरा के नाम किए। जी हा ठीक सुना आपने , अब बिहरा में उप लोक सेवा केन्द्र की बड़ी सौगात प्राप्त हुई है जो की एक नई और ऐतिहासिक सौगात है।आज  बिहरा के नए सरपंच रवि प्रताप सिंह जी के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में आदरणीय सरपंच महोदय रवि प्रताप सिंह, उप सरपंच महोदया ममता_रणजीत सिंह ,सभी सम्मानित पंच गण, बिहरा हल्का के पटवारी साहब श्रीमान अमर सिंह   , उत्तम प्रकाश पांडेय_ लोकसेवा प्रबंधक ,ऋतुराज मिश्रा _संचालक साथ ही ग्राम पंचायत बिहरा की सम्मानित जनता जनार्दन भी उपस्थित हुए। अब कही और भटकने की जरूरत नही है हर प्रकार के कार्य जिनको पूरा करने के लिए कोटर जाना पड़ता था अब बिहरा में ही पूर्ण होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय