Thursday, July 30th, 2026

फ्रेंडशिप डे पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स लेकर आया गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी की आकर्षक नई कलेक्शन

फ्रेंडशिप डे पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स लेकर आया गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी की आकर्षक नई कलेक्शन
 रायपुर

फ्रेंडशिप डे के विशेष अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि., ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर (छ.ग.) ने अपने ग्राहकों के लिए गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी की नई और आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत की है।

इस विशेष कलेक्शन में पुरुषों एवं महिलाओं दोनों के लिए आधुनिक डिज़ाइन की गोल्ड ब्रेसलेट, रिंग, कड़ा, डायमंड रिंग एवं ब्रेसलेट, साथ ही इटैलियन एवं टर्किश सिल्वर ब्रेसलेट, रिंग और कड़ा सहित अनेक नवीन वैरायटी उपलब्ध हैं। यह कलेक्शन फ्रेंडशिप डे पर अपने प्रिय मित्रों को यादगार और मूल्यवान उपहार देने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।

संस्थान के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया ने कहा कि मित्रता विश्वास, स्नेह और अपनत्व का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष ग्राहकों के लिए विशेष डिज़ाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने रिश्तों को एक खूबसूरत उपहार के साथ और भी यादगार बना सकें।

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स ने सभी ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे फ्रेंडशिप डे के अवसर पर शोरूम पधारकर नई कलेक्शन का अवलोकन करें और अपने पसंदीदा आभूषणों का चयन करें।

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि.
ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

#Tilokchand Jeweller

Source : Agency

आपकी राय

15 + 1 =

पाठको की राय