Sunday, October 25th, 2026

अनूप चंद्र पांडेय निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

भोपाल

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बेच (उत्तरप्रदेश) के सेवा निवृत्त अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को भारत निर्वाचन आयोग में प्राधिकार के प्रकाशन की तिथि से निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भारत का राजपत्र 8 जून 2021 में अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

 

#Anoop Chandra

Source : Agency

पाठको की राय