Saturday, October 24th, 2026

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा की गई वार्षिक चांदमारी

टीकमगढ़
 पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम के मार्गदर्शन में आज सुधा सागर रोड पर स्थित पुलिस फायरिंग रेंज पर वार्षिक चांदमारी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी अजाक दिलीप पांडे, रक्षित निरीक्षक टीकमगढ़ दिनेश लतया के नेतृत्व में 16 पुलिस अधिकारियों एवं 100 पुलिस कर्मचारियों कुल 116 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा चांदमारी (फायरिंग अभ्यास) की गई।

 

#Tikamgarh police

Source : Agency

पाठको की राय