Thursday, October 22nd, 2026

एएनएम और मितानिनों को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

रायपुर
प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम और मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर 16 मार्च को सम्मानित करेगा। विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश भर की 165 एएनएम और 330 मितानिनों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड से एक एएनएम और दो मितानिनों का चयन किया गया है। शहरी क्षेत्रों में काम कर रहीं चयनित एएनएम और मितानिनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रदेश में 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया गया था। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के 36 लाख 13 हजार 226 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई थी। अभियान के दौरान अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के योगदान को रेखांकित करने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय