Sunday, October 25th, 2026

सिंगर मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर अंकित सिरसा गिरफ्तार

नई दिल्ली
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/एनडीआर (नई दिल्ली रेंज) की एक टीम ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक गिरफ्तार अपराधी का नाम अंकित है। अंकित सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स में से एक है। उसपर राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामले दर्ज है।

 

 

#Ankit Sirsa

Source : Agency

पाठको की राय