Friday, October 23rd, 2026

अनीता, श्यामबती, केदार ओर विवेक का काम पर जाना हुआ अब और आसान

रायपुर
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉं. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के आरंग विकासखंड मुख्यालय में अपने जनसंपर्क भ्रमण के दौरान क्षेत्र के हितग्राहियों को बैटरीयुक्त ट्रायसायकल प्रदान किया। ट्रायसायकल मिलने पर हितग्राहियों में अपार खुशी थी। दिव्यांग हितग्राही मेहनत-मजदूरी करते हैं। अब इनको कार्य-स्थल पर जाना और आसान हो जायेगा।

समाज कल्याण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत मंत्री डॉ. डहरिया ने दिव्यांग अनिता बेल्दार, पिता फागूलाल बेल्दार भण्डारपुरी, श्यामबती ध्रुव,  पिता फूलसिंह ध्रुव गुमा, अमेठी से केदार यादव, पिता भगेलू यादव, अनिता चंद्राकर, पिता कृष्णा चंद्राकर तथा विवेक कुमार, पिता राजकुमार मिरी ग्राम डूमहा को ट्रायसायकल प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, कोमल सिंह साहू, भारती देवांगन, खिलेश देवांगन आदि की उपस्थिति रही।

 

Source : Agency

पाठको की राय